मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर वार, सपा ने किया विरोध

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगा दिए.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
मुरादाबाद ने लगे सपा के खिलाफ पोस्टर

Social Media

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात शहर के दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और  सपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगा दिए. जिसमें कई आपत्तिजनक बातें लिखीं गयीं थीं. इसको लेकर सपा नेताओं ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की है.

क्या लिखा था पोस्टरों में ?

इन पोस्टरों और होर्डिंग्स में अखिलेश यादव के साथ पूर्व नेता आजम खान, अतीक अहमद समेत अन्य की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई थीं. इनमें “माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश”, “अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश” और “आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार” जैसे नारे लिखे गए थे. कुछ जगहों पर “एक जिला, एक माफिया” का संदेश भी था. मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर साईं हॉस्पिटल के सामने लगे बड़े होर्डिंग ने खास चर्चा बटोरी.

यहां बता दें कि इससे पहले प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव, इटावा, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ समेत कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के पोस्टर सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

सुबह पोस्टरों की खबर फैलते ही सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने कई पोस्टर फाड़ दिए और ऊंचे खंभों पर चढ़कर होर्डिंग्स हटाए. सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ये पोस्टर भाजपा की ओर से लगवाए गए हैं, ताकि अखिलेश यादव की छवि खराब की जा सके.

इसके बाद सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने तथा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जयवीर यादव ने कहा कि सपा मुखिया की छवि धूमिल करने की साजिश है.

2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के पोस्टर वार से राजनीतिक तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. सपा इसे भाजपा की साजिश बता रही है, जबकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सपा के खिलाफ लगे पोस्टर
सपा के खिलाफ लगे पोस्टर
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिपश्चिमी यूपी में BJP का मिशन-2027, नितिन नबीन का दौरा

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।