मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ एक अनोखे पुतले का भी दहन किया जाएगा. नुमाइश ग्राउंड में दशहरे के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.
इस बार यहां 15 फीट ऊंचा ‘कॉकरोच’ नाम का पुतला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. देश विरोधी ताकतों को संदेश आयोजकों के मुताबिक, इस पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों को संदेश दिया जाएगा.
रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है. मुंह और आँख से निकलेगी आग इन पुतलों की खासियत यह है कि इनके मुंह और आंखों से आग निकलेगी और दहन के दौरान ऊपर से अनार भी छोड़े जाएंगे.
कई वर्षों से पुतले बनाने का काम कर रहे शफीक और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है.
श्रीराम सेवा दल के महासचिव अशोक कुमार के मुताबिक, हर साल चौथे पुतले का नाम बदलकर समाज को एक संदेश देने की कोशिश की जाती है. पहले इसे भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे नाम दिए गए थे, जबकि इस बार इसका नाम कॉकरोच रखा गया है.