मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का कॉकरोच पुतला

इस बार यहां 15 फीट ऊंचा ‘कॉकरोच’ नाम का पुतला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
कॉकरोच का पुतला

Social Media

मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ एक अनोखे पुतले का भी दहन किया जाएगा. नुमाइश ग्राउंड में दशहरे के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस बार यहां 15 फीट ऊंचा ‘कॉकरोच’ नाम का पुतला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.

देश विरोधी ताकतों को संदेश

आयोजकों के मुताबिक, इस पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों को संदेश दिया जाएगा. रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है.

मुंह और आँख से निकलेगी आग

इन पुतलों की खासियत यह है कि इनके मुंह और आंखों से आग निकलेगी और दहन के दौरान ऊपर से अनार भी छोड़े जाएंगे. कई वर्षों से पुतले बनाने का काम कर रहे शफीक और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है.

श्रीराम सेवा दल के महासचिव अशोक कुमार के मुताबिक, हर साल चौथे पुतले का नाम बदलकर समाज को एक संदेश देने की कोशिश की जाती है. पहले इसे भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे नाम दिए गए थे, जबकि इस बार इसका नाम कॉकरोच रखा गया है. दशहरे के दिन होने वाला यह दहन धार्मिक परंपरा के साथ आयोजकों के सामाजिक संदेश का भी हिस्सा होगा.

कॉकरोच का पुतला
कॉकरोच का पुतला
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → मनोरंजनटाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।