मुजफ्फरनगर में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान डीएवी डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ.
मतदान स्थल पर एजेंट कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई.
विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया. हंगामे के चलते मतदान स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही चुनाव ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
इस वजह से हुआ विवाद डीएवी डिग्री कॉलेज में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा था. इसी दौरान एजेंट कार्ड को लेकर विवाद शुरू हो गया.