मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: MLC चुनाव में हंगामा, BJP-SP समर्थक भिड़े

मतदान स्थल पर एजेंट कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सपा -भाजपा समर्थक भिड़ते हुए

Social Media

मुजफ्फरनगर में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान डीएवी डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ. मतदान स्थल पर एजेंट कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए.

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई. विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया. हंगामे के चलते मतदान स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चुनाव ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

इस वजह से हुआ विवाद

डीएवी डिग्री कॉलेज में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा था. इसी दौरान एजेंट कार्ड को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और भाजपा व सपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद कॉलेज परिसर के बाहर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई.

राज्यमंत्री से हुई हाथापाई

हंगामे की स्थिति बनने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना की सूचना मिलने पर चुनाव ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी भी मतदान स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

सपा -भाजपा समर्थक भिड़ते हुए
सपा -भाजपा समर्थक भिड़ते हुए
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिअखिलेश यादव का बड़ा संदेश, ‘आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे’

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।