उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनेताओं की बयानबाजी तेज हो चुकी है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव की बात का कोई भरोसा नहीं. ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव की बातों का कोई महत्व नहीं है.
अभी आठ दिन पहले ही वे कह रहे थे कि जितने भी पुराने साथी हैं, उनके लिए दरवाजे खुले हैं और वे वापस आ सकते हैं. उन्होंने ऐसा कहा था या नहीं? आज कुछ और कह रहे हैं. कल क्या कहेंगे, यह भी देखिएगा.
वे रोज अपना बयान बदलते रहते हैं.
जिस तरह वे पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं, उसी तरह अपने बयान भी बदलते रहते हैं." ओम प्रकाश राजभर अखिलेश पर रहते हैं हमलावर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमलवार रहते हैं और तंज के माध्यम से निशाना साधते हैं.