राष्ट्रीय

पंचकूला स्कूल में तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को पीटा

Jai Prakash · 31 Oct 2026
1 / 5

हरियाणा के पंचकूला स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां कक्षा तीन एक छात्र ने केजी की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को बुरी तरह पीटा, यही नहीं बच्ची के ऊपर ईंट से भी वार किया.

2 / 5

फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है और स्कूल पहुंचकर प्रबंधन और बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ किए जाने की सूचना है.

3 / 5

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्कूल की KG कक्षा की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

4 / 5

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है.

5 / 5

वीडियो में आरोपी बच्चा बेहोश हो जाने के बाद भी बच्ची पर हमला करता रहा. स्टाफ और परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने चलते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.

चौकस खबर

पंचकूला स्कूल में तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को पीटा

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →