प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
वहीं इसके साथ पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आज से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा.
इस अभियान में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, श्रमदान और जन्कलायण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जबकि वाराणसी में ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक वाराणसी से सेवा संकल्प बाइक यात्रा जाएगी. इसके लिए 250 बाइक से 500 बाइकर्स शामिल हैं.
इस यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर काशी विश्नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया.शंखनाद और मंत्रोचार कर पीएम मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की.