मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक वाराणसी से सेवा संकल्प बाइक यात्रा जाएगी. इसके लिए 250 बाइक से 500 बाइकर्स शामिल हैं

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

AI

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं इसके साथ पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आज से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा.

इस अभियान में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, श्रमदान और जन्कलायण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जबकि वाराणसी में ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक वाराणसी से सेवा संकल्प बाइक यात्रा जाएगी. इसके लिए 250 बाइक से 500 बाइकर्स शामिल हैं. इस यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

इस मौके पर काशी विश्नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया.शंखनाद और मंत्रोचार कर पीएम मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की. इसके अलावा वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई. इसके बाद जनसभा और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का कार्यक्रम रखा गया.

देशभर में अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ऐसे कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलने हैं.




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → खेलयमराज बने वीरेंद्र सहवाग, जानें राइज एंड फॉल 2’ कनेक्शन

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।