उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 5 करोड़ से ज्यादा रुपये

Jai Prakash · 29 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए पांच करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद किए हैं. 500-500 के नोटों की गड्डियां तीन ड्रम में छिपाकर रखी गयीं थीं.

2 / 5

पुलिस ने आयकर विभाग की सूचना देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. चोरी के रुपए छिपाने पर पड़ा था छापा दरअसल पूरा मामला प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव का है.

3 / 5

यहां राकेश यादव उर्फ महाकाल के पुश्तैनी मकान में चोरी के रुपये जमीन में छिपाकर रखने की सूचना पुलिस को मिली थी. यह जानकारी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई.

4 / 5

गांव की बिजली कटवाकर की छापेमारी बुधवार शाम करीब 6 बजे डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कार्रवाई से पहले पूरे गांव की बिजली कटवा दी गई.

5 / 5

इसके बाद पुलिस ने मकान में तलाशी अभियान शुरू किया. करीब साढ़े चार घंटे तक चली तलाशी के दौरान जमीन में दबे तीन नीले ड्रम बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक, ड्रमों में कपड़े से लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं.

चौकस खबर

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 5 करोड़ से ज्यादा रुपये

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →