पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है. जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बड़ा कदम उठाने जा रही है. जी हां ‘आप’ 31 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी.
मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक 15 उम्मीदवारों की सूची पहले चरण में जारी होगी.
बैठक में पंजाब अध्यक्ष अमन चोपड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे.
पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को भेजी गयी सूची सीएम भगवंत मान के मुताबिक, बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को भेजी गई है. अब शनिवार को बातचीत के बाद घोषणा की जाएगी.
कल सुबह 11:00 बजे PAC की एक और बैठक होनी है. कल तक हमें और स्पष्ट हो जाएगा कि कितने नामों को अंतिम रूप दिया गया है. कल की बैठक के बाद पहली सूची तैयार हो जाएगी.