मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

पंजाब में चुनावी बिगुल! AAP की पहली लिस्ट 31 को

आप’ 31 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. सीएम मान ने यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें
  • 1- आप की पहली लिस्ट शनिवार को.
  • 2-पहली लिस्ट में होंगे 15 उम्मीदवार.
  • 2-2027 चुनाव की तैयारी में जुटी आप.
फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
पंजाब सीएम भगवंत मान

https://www.facebook.com/BhagwantMann1/photos

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027  को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है. जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बड़ा कदम उठाने जा रही है. जी हां ‘आप’ 31 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है.

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक 15 उम्मीदवारों की सूची पहले चरण में जारी होगी. बैठक में पंजाब अध्यक्ष अमन चोपड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे.

पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को भेजी गयी सूची 

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

सीएम भगवंत मान के मुताबिक, बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को भेजी गई है. अब शनिवार को बातचीत के बाद घोषणा की जाएगी. कल सुबह 11:00 बजे PAC की एक और बैठक होनी है. कल तक हमें और स्पष्ट हो जाएगा कि कितने नामों को अंतिम रूप दिया गया है. कल की बैठक के बाद पहली सूची तैयार हो जाएगी.

फरवरी-मार्च में हो सकता है चुनाव 

यहां बता दें कि पंजाब चुनाव 2027 की शुरुआत में होने हैं, और मतदान फरवरी-मार्च के आसपास होने की उम्मीद है. 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग ने अभी तक मतदान कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है.

बीजेपी-अकाली दल फिर साथ आ सकते हैं 

बीजेपी भी पंजाब में अपनी जड़ें मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है. जिसके तहत 117 सीटों पर पार्टी नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इसके साथ ही पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे पर सामान विचारधारा वाले दलों को फिर से एकसाथ आने की बात कही थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अकाली दल और भाजपा फिर साथ आ सकते हैं.

पायलट और परगट की जोड़ी कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी

उधर कांग्रेस ने पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष पर राजा वडिंग की जगह परगट सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया और साथ ही सचिन पायलट को प्रभारी बनाया. दोनों राज्य के अलग-अलग इलाकों में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिल चुनाव तैयारियों में जुटे हैं. पार्टी में लगातार गुटबाजी की खबरें आ रहीं थीं और कई नेताओं के अलग-अलग गुट बन चुके थे, लेकिन अब पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरें नदारद हैं.

फिलहाल चुनाव तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के चयन और घोषणा में आगे निकल चुकी है, लेकिन क्या उसका यह फैसला उसे वापस सत्ता में ला पायेगा यह देखने वाली बात होगी.

पंजाब सीएम भगवंत मान
पंजाब सीएम भगवंत मान
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तराखंडजोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।