राष्ट्रीय

मान के काफिले पर टमाटर फेंकने पहुंचे बिट्टू, हिरासत में

Jai Prakash · 19 Sep 2026
1 / 5

पंजाब के लुधियाना में उस समय हडकंप मच गया जब शनिवार सुबह बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के रास्ते में टमाटर लेकर पहुंचे थे.

2 / 5

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के गेट पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

3 / 5

आप के कार्यक्रम में जा रहे थे भगवंत मान यहाँ बता दें कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें भगवंत मान के साथ मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई नेता शामिल हो रहे हैं.

4 / 5

इस बीच जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला यूनिवर्सिटी के गेट के पास से गुजरा तो बिट्टू ने टमाटर फेंकने की कोशिश की.

5 / 5

शुक्रवार को बिट्टू के काफिले पर फेंके गए थे टमाटर इस मामले को शुक्रवार के रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर फेंके गए टमाटर और अंडे से जोड़ा जा रहा है. बीजेपी ने इस मामले की आलोचना करते हुए पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए थे.

चौकस खबर

मान के काफिले पर टमाटर फेंकने पहुंचे बिट्टू, हिरासत में

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →