पंजाब के लुधियाना में उस समय हडकंप मच गया जब शनिवार सुबह बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के रास्ते में टमाटर लेकर पहुंचे थे.
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के गेट पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
आप के कार्यक्रम में जा रहे थे भगवंत मान
यहाँ बता दें कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें भगवंत मान के साथ मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई नेता शामिल हो रहे हैं. इस बीच जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला यूनिवर्सिटी के गेट के पास से गुजरा तो बिट्टू ने टमाटर फेंकने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल
शुक्रवार को बिट्टू के काफिले पर फेंके गए थे टमाटर
इस मामले को शुक्रवार के रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर फेंके गए टमाटर और अंडे से जोड़ा जा रहा है. बीजेपी ने इस मामले की आलोचना करते हुए पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए थे.
रवनीत सिंह बिट्टू का आरोप लगाया था कि उनके काफिले को निशाना बनाया गया और घटना के पीछे राजनीतिक कार्यकर्ता थे.उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की थी.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।