मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

फूलन देवी की मौत पर सियासत, मंत्री संजय निषाद का बड़ा आरोप!

यूपी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए दस्यु फूलन देवी की सुपारी किलिंग का आरोप खास हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लगाया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
फूलन देवी और मंत्री संजय निषाद- फ़ाइल फ़ोटो

सो. मीडिया

मुख में राम बगल में छुरी! यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद क्या इसी अंदाज में राजनीति कर रहे हैं? दरअसल ये सवाल इसलिए खड़ा हो गया है क्योंकि संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए दस्यु फूलन देवी की सुपारी किलिंग का आरोप समाजवादी पार्टी पर खास हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लगाया है.

दो दिन पहले ही वह नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पाण्डेय से मिले थे तब हर तरफ चर्चा थी कि संजय निषाद सपा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रख रहे हैं. पॉलिटिकल पंडित तो यहां तक कहने लगे थे कि संजय निषाद के रिश्ते बीजेपी से खराब हो रहे हैं हालांकि कुछ लोग इसे दबाव की सियासत बता रहे थे.

संजय निषाद शुक्रवार को गोरखपुर में थे. बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े का स्वागत करने पहुंचे थे और उससे पहले ही उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हंगामा मचा दिया. बीजेपी ने मोहभंग होने की अटकलों पर संजय निषाद ने मोहभंग वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए फूलन देवी के बहाने सपा पर तीखा हमला किया.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

संजय निषाद की पोस्ट

"जब वीरांगना फूलन देवी जी का सपा से मोहभंग हुआ और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई, तब सुपारी देकर उनकी आवाज दबा दी गई. सपा ने कभी निष्पक्ष जांच की मांग क्यों नहीं की? डर था कि असली चेहरे बेनकाब हो जाएंगे? मछुआरा समाज अब हर धोखे का हिसाब लेगा."

#PhoolanDevi #SamajwadiPartyExposed #JusticeForPhoolanDevi

जाहिर है चुनावी बेला में जुबानी तीर बहुत मायने रखते हैं. दोस्ती- दुश्मनी अपनी जगह है लेकिन समर्थकों और वोटबैंक को ध्यान में रखकर बड़ी ही चतुराई से ऐसी बयानबाजी सामने आती है जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे. फिलहाल समाजवादी पार्टी अब इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती है, इस पर सभी की नजर है.

फूलन देवी फ़ाइल फोटो
फूलन देवी फ़ाइल फोटो
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिTMC विवाद: ममता गुट को फुटबॉल, अरूप राय गुट को मिला लिफाफा

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।