पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह विवाद में शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं. हालांकि यह व्यवस्था कल आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए है, जब तक चुनाव योग पार्टी के नाम और मूल चुनाव चिन्ह पर फैसला नहीं देता.
ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी मिला
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का नाम दिया है, जबकि उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ दिया है. अब उपचुनाव में इस नाम और चिन्ह से उतरेंगे.
उधर दूसरे अरूप राय गुटों को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस का नाम दिया है और उन्हें लिफाफा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. दोनों गुटों को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ मेघयालय और त्रिपुरा में मान्यता प्राप्त पार्टी के रूप में मान्यता दी गयी है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
क्या है पूरा विवाद ?
यहां बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर संगठन और पार्टी की पहचान को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है. दोनों पक्ष खुद को पार्टी का वास्तविक प्रतिनिधि बता रहे हैं. इसी विवाद पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को अंतरिम आदेश जारी करते हुए ‘All India Trinamool Congress’ नाम और पारंपरिक ‘Flowers and Grass’ यानी जोड़ा फूल-घास वाले चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.
आयोग के मुताबिक चूंकि दोनों गुट पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा कर रहे थे इसलिए अंतिम फैसला आने तक इसे फ्रीज कर दिया गया है. जबकि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है. अब दोनों नए नाम और नई पहचान के साथ मैदान में उतरेंगे.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।