मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तराखंड

निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार सुबह हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान में मिला.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सुरेन्द्र कोली फाइल फोटो

AI

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बहुचर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार सुबह हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सुरेन्द्र कोली ने आत्महत्या क्यों की और उसके साथ कौन था उस वक़्त इसको लेकर पता नहीं चल सका है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था

जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र कोली पिछले काफी समय से हरिद्वार में रह रहा था और चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन कर रहा था. उसने रोशनाबाद में सुरक्षा गार्ड के तौर पर भी काम किया था.

निठारी कांड में आया था नाम

सुरेन्द्र कोली का नाम 2006 में निठारी कांड में पहली बार सामने आया था. पहले उसे आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया गया था. 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था. फ़िलहाल अचानक सुरेन्द्र कोली ने सुसाइड क्यों की ? इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

सुरेन्द्र कोली
सुरेन्द्र कोली
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · उत्तराखंड डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → कारोबारभारत में iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, स्टोर के बाहर भीड़

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।