राजनीति

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, कांग्रेस का जश्न

Jai Prakash · 26 Oct 2026
1 / 5

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मानहानि के मामले में बरी कर दिया.

2 / 5

बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर टिपण्णी को लेकर मामला दर्ज करवाया था, आज अदालत ने इस पर फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को पूरी तरह बरी कर दिया.

3 / 5

राहुल गांधी ने अदालत के फैसले के बाद धन्यवाद कहा और उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी को आहत करने के लिए नहीं था. जबकि कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

4 / 5

क्या था पूरा मामला ? दरअसल 2018 में एक राजनीतक मंच से राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर टिपण्णी की गयी थी.

5 / 5

जिसको लेकर सुल्तानपुर निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. जिसका मुकदमा MP-MLA कोर्ट में चल रहा था. आज राहुल गांधी खुद पेश हुए.

चौकस खबर

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, कांग्रेस का जश्न

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →