मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, कांग्रेस का जश्न

राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मानहानि के मामले में बरी कर दिया.

मुख्य बातें
  • 1-मानहानि केस में राहुल गांधी बरी.
  • 2- MP-MLA कोर्ट ने दी राहत.
  • 3- बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने किया था केस.
फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

https://www.facebook.com/rahulgandhi/photos

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मानहानि के मामले में बरी कर दिया. बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर टिपण्णी को लेकर मामला दर्ज करवाया था, आज अदालत ने इस पर फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को पूरी तरह बरी कर दिया.

राहुल गांधी ने अदालत के फैसले के बाद धन्यवाद कहा और उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी को आहत करने के लिए नहीं था. जबकि कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल 2018 में एक राजनीतक मंच से राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर टिपण्णी की गयी थी. जिसको लेकर सुल्तानपुर निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.  जिसका मुकदमा MP-MLA कोर्ट में चल रहा था. आज राहुल गांधी खुद पेश हुए. जिसमें फैसला उनके पक्ष में आया, कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को बरी कर दिया.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोर्ट  के फैसले के बाद परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. राहुल गांधी के अदालत से बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने 'सत्यमेव जयते' के नारे भी लगाए.

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोग भूल जाते हैं कि भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगा था. उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी ईमानदारी और शालीनता की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर ऐसा आरोप कैसे लगा सकता है.

सुल्तानपुर जाते वक्त काफिले की गाड़ियां भिड़ी

लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी की काफिले की पांच गाड़ियां आपस में भिड गयीं थीं. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. लेकिन इस हादसे में राहुल गांधी पूरीं तरह सुरक्षित रहे. इस हादसे की जांच भी डीजीपी के आदेश के बाद शुरू कर दी गई है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशराहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां भिड़ीं, बाल-बाल बचे

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।