मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां भिड़ीं, बाल-बाल बचे

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर उस समय अफरा-मच गयी. जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में भिड गयीं.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
राहुल गांधी और क्षतिग्रस्त गाड़ियां

सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस पर उस समय अफरा-मच गयी. जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में भिड गयीं. जिसमें एक एम्बुलेंस भी शामिल है. हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं. वे सुल्तानपुर अमित शाह के मानहानि मामले में कोर्ट में हाजिर होने जा रहे थे.

सुल्तानपुर में 2018 के एक बयान के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें आज राहुल गांधी को पेश होना था. आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से सीधा उतरकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर जा रहे थे उसी समय हलियापुर इलाके में यह हादसा हो गया.

राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित

इस हादसे में राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उनके साथ चल रहे उन गाड़ियों में चल रहे लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे क्लियर किया गया. इसके बाद राहुल गांधी को बाकी काफिले के साथ सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने किया था मुकदमा

यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है.इस मामले में स्थानीय बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. आज अदालत में इस मामले पर फैसला सुनाया जाना निर्धारित है.

राहुल गांधी इन दिनों वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ख़ासा मुखर हैं. उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. इसी के तहत आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की एक बड़ी रैली भी होने जा रही है.

इसके साथ ही यूपी में विधानसभा चुनावों को लेकर जल्द ही सपा उर कांग्रेस में सीटों पर गठबंधन का ऐलान भी हो सकता है.


राहुल गांधी और क्षतिग्रस्त गाड़ियां
राहुल गांधी और क्षतिग्रस्त गाड़ियां
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → अपराधनीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल ने हाईकोर्ट में दी अपील

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।