कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को एक प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग के साथ ही उन्हें सरकारी गवाह बनने की सलाह दे डाली.
राहुल गांधी इंडियन एक्सप्रेस के चुनाव आयुक्त के खुलासे के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे.
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए और वोट चोरी और चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार को कटघरे में खड़ा किया.
ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया.
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में कार्यपालिका की भूमिका चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकती है.