कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को एक प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग के साथ ही उन्हें सरकारी गवाह बनने की सलाह दे डाली. राहुल गांधी इंडियन एक्सप्रेस के चुनाव आयुक्त के खुलासे के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे.
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए और वोट चोरी और चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार को कटघरे में खड़ा किया.
ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप
प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में कार्यपालिका की भूमिका चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकती है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले कुछ महीनों में चुनाव आयोग के भीतर कई मुद्दों पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं. उन्होंने कहा कि इन आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया.
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश के वोट की रक्षा करना है.
2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर उठाए सवाल
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में कथित अनियमितताओं के अपने पुराने आरोपों को भी दोहराया. उन्होंने दावा किया कि उनके पास इन आरोपों से जुड़े पर्याप्त तथ्य हैं और आने वाले समय में इससे संबंधित और जानकारी सामने आएगी.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।