कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे. यहां SIR में 728 में से 727 लोगों के नाम काट दिए गए.
राहुल गांधी ने इसे वोट चोरी बताया और इलाके के एसडीएम से बात की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला ? बता दें कि बेला एस्टेट चांदनी चौक विधानसभा में आता है.
SIR प्रक्रिया से पहले यहां 729 वोट थे, लेकिन ड्राफ्ट सूची में यहां महज एक ही वोट बचा. 728 लोगों के वोट काट दिए गए. जबकि यहां दशकों से लोग रह रहे थे. 2023 में इनके घर तोड़े गए थे, लेकिन ये लोग अब झुग्गी में रह रहे हैं.
इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वोट भी डाला था. आज जब यह मामला सामने आया तो राहुल गांधी इनसे मिलने इनके बीच पहुंचे.
उन्होंने साफ कहा कि मकान होने या न होने से वोट देने अधिकार से कोई लेना देना हैं. उन्होंने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार खुद कह चुके हैं कि हाउस नंबर जीरो बेघर लोगों के लिए है. फिर 727 लोगों के नाम क्यों काटे गए.