मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

‘728 में 727 नाम गायब’, बेला एस्टेट पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे. यहां SIR में 728 में से 727 लोगों के नाम काट दिए गए. राहुल गांधी ने इसे वोट चोरी बताया और इलाके के एसडीएम से बात की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि बेला एस्टेट चांदनी चौक विधानसभा में आता है. SIR प्रक्रिया से पहले यहां 729 वोट थे, लेकिन ड्राफ्ट सूची में यहां महज एक ही वोट बचा. 728 लोगों के वोट काट दिए गए. जबकि यहां दशकों से लोग रह रहे थे. 2023 में इनके घर तोड़े गए थे, लेकिन ये लोग अब झुग्गी में रह रहे हैं. इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वोट भी डाला था.

आज जब यह मामला सामने आया तो राहुल गांधी इनसे मिलने इनके बीच पहुंचे. उन्होंने साफ कहा कि मकान होने या न होने से वोट देने अधिकार से कोई लेना देना हैं. उन्होंने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार खुद कह चुके हैं कि हाउस नंबर जीरो बेघर लोगों के लिए है. फिर 727 लोगों के नाम क्यों काटे गए. उन्होंने सीधा आरोप वोट चोरी का लगाया.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

एसडीएम से बातचीत का वीडियो वायरल

राहुल गांधी ने एसडीएम से बातचीत की जो सीधा जवाब नहीं दे सके. उसके बाद राहुल गांधी ने उनसे पूरा पद पूछा. इस पूरी बातचीत का वीडियो भी वायरल है. राहुल गांधी के वहां जाने के बाद यह मामला गर्मा गया है.




कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिअखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो लागू होगी OPS

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।