उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस पर उस समय अफरा-मच गयी. जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में भिड गयीं. जिसमें एक एम्बुलेंस भी शामिल है.
हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं. वे सुल्तानपुर अमित शाह के मानहानि मामले में कोर्ट में हाजिर होने जा रहे थे. सुल्तानपुर में 2018 के एक बयान के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था.
जिसमें आज राहुल गांधी को पेश होना था. आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से सीधा उतरकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर जा रहे थे उसी समय हलियापुर इलाके में यह हादसा हो गया.
राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित इस हादसे में राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं, उनके साथ चल रहे उन गाड़ियों में चल रहे लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे क्लियर किया गया. इसके बाद राहुल गांधी को बाकी काफिले के साथ सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया गया.