SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे. मंगलवार को राहुल गांधी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में जन सुनवाई में पहुंचे.
यहां उन्होंने 4 बूथ से 416 वोटरों के नाम काटने का मुद्दा उठाया. उन्होंने इसके लिए सीधे चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिया.
राहुल गांधी ने कहा, “वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है.
हम काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि 'वोट चोरी' टॉप लेवल से की जा रही है. गरीबों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है.
नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तुले हैं.” 416 वोट काटने को बताया गैर कानूनी राहुल गांधी ने आगे कहा, “आज की बैठक में सबने देखा कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए.