राज्यसभा और MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
यूपी और उत्तराखंड को मिलाकर 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है जबकि एक सीट पश्चिम बंगाल में रिजाइन करने की वजह से खाली हुई है.
कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में MLC सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है.
उत्तर प्रदेश कोटे की 9 सीटों के लिए राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 अक्टूबर को पूरा हो रहा है जबकि डॉक्टर दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट को मिलाकर 10 सीटों पर चुनाव होना है.
उधर उत्तराखंड की एक सीट पर नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 अक्टूबर को ही पूरा होगा.