राजनीति

क्या मंत्रिमंडल से विदा होंगे UP से राज्यसभा MP बने दो नेता?

Mukesh Kumar · 05 Oct 2026
1 / 5

क्या मंत्रिमंडल से विदा होंगे UP से राज्यसभा MP बने दो नेता? UP में होने वाली 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई लेकिन ये लिस्ट भी राजनीति के पंडितों को हैरान कर रही है.

2 / 5

ऐसे में केन्द्र में होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी नई बहस छिड़ गई है और कानाफूसी शुरू हो गई है कि क्या UP कोटे से सांसद बने दो बड़े नेताओं की विदाई मंत्रिमंडल से होने जा रही है?

3 / 5

दरअसल मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा यूपी कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. संभावना जताई जा रही थी कि दोनों ही नेताओं को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है लेकिन लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है.

4 / 5

नवंबर महीने में इन दोनों का कार्यकाल राज्यसभा में पूरा हो रहा है. ऐसे में बीजेपी का अगला क़दम क्या होगा इस पर सभी की नज़र है. बड़े नेता हैं BL वर्मा और हरदीप सिंह पुरी बीएल वर्मा यूपी के बदायूं जिले से आते हैं.

5 / 5

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हैं और ओबीसी चेहरे के रूप में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उनका प्रभाव है. हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी में बड़ा क़द रखते हैं और बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी उनके पास है.

चौकस खबर

क्या मंत्रिमंडल से विदा होंगे UP से राज्यसभा MP बने दो नेता?

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →