मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

क्या मंत्रिमंडल से विदा होंगे UP से राज्यसभा MP बने दो नेता?

मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल से पहले यूपी कोटे की राज्यसभा सीटों को लेकर BJP ने सरप्राइज दे दिया. अब चर्चा है कि क्या मंत्रिमंडल से बाहर होंगे 2 नेता

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
लिस्ट जारी, मंत्रियों का अब क्या होगा?

सो.मीडिया

UP में होने वाली 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई लेकिन ये लिस्ट भी राजनीति के पंडितों को हैरान कर रही है. ऐसे में केन्द्र में होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी नई बहस छिड़ गई है और कानाफूसी शुरू हो गई है कि क्या UP कोटे से सांसद बने दो बड़े नेताओं की विदाई मंत्रिमंडल से होने जा रही है?

दरअसल मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा यूपी कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. संभावना जताई जा रही थी कि दोनों ही नेताओं को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है लेकिन लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है. नवंबर महीने में इन दोनों का कार्यकाल राज्यसभा में पूरा हो रहा है. ऐसे में बीजेपी का अगला क़दम क्या होगा इस पर सभी की नज़र है.

बड़े नेता हैं BL वर्मा और हरदीप सिंह पुरी

बीएल वर्मा यूपी के बदायूं जिले से आते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हैं और ओबीसी चेहरे के रूप में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उनका प्रभाव है. हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी में बड़ा क़द रखते हैं और बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी उनके पास है. जल्द ही मोदी कैबिनेट में बदलाव होना है इस लिहाज़ से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

स्मृति ईरानी का नाम भी लिस्ट में नहीं

एक और बड़े नाम की चर्चा हो रही थी लेकिन 8 उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका भी नाम नहीं है. ये नाम है पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद रहीं स्मृति ईरानी का. हालांकि बीजेपी संगठन में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सोशल मीडिया पर तो स्मृति ईरानी को मंत्री तक बनाए जाने की चर्चा शुरू हो चुकी थी.

संगठन, समर्पण को BJP ने दी तरजीह

बहरहाल बीजेपी ने कोटे की राज्यसभा सीटों के लिए 8 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह, आगरा के बड़े नेता राम प्रताप सिंह चौहान और पूर्वांचल में मज़बूत पकड़ रखने वाले विद्यासागर सोनकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. दो महिलाओं को तरजीह देने के साथ ही जातीय समीकरण पर भी बीजेपी ने पूरा ध्यान दिया है.

10 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ़

फ़िलहाल अब यूपी कोटे की 10 सीटों के लिए लगभग तस्वीर साफ़ होती दिख रही है. समाजवादी पार्टी ने पहले ही प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी का नामांकन दाख़िल करा दिया है. तीसरा पर्चा भी सपा ने खरीदा है लेकिन प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं है क्योंकि तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए आंकड़े भी पूरी तरह से सपा के साथ नहीं हैं.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिUP राज्यसभा चुनाव: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट जारी, बड़े नाम गायब

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।