उत्तराखंड

कुमाऊँ में दलित राजनीति की बयार, BJP का राज्यसभा वाला प्रहार

Mukesh Kumar · 04 Oct 2026
1 / 5

कुमाऊँ में दलित राजनीति की बयार, BJP का राज्यसभा वाला प्रहार कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में काँग्रेस ने जिस दलित राजनीति को धार देने की कोशिश की अब बीजेपी ने उसी कुमाऊँ मंडल से दलित नेता को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया है.

2 / 5

दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने कुमाऊँ मंडल में एक और बड़ा नेता तैयार कर दिया है. रविवार को बीजेपी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया तो ये चर्चा आम हो गई.

3 / 5

दिनेश आर्य का नाम चौंकाने वाला बीजेपी ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में दिनेश आर्य का नाम घोषित कर तमाम नेताओं को हैरत में डाल दिया है.

4 / 5

दरअसल बीजेपी ने एक नाम से राजनीति के कई पहलुओं को एक ही छतरी के नीचे ला दिया है. पिछले दिनों हल्द्वानी में काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान मंच शुद्धिकरण मामले पर ख़ूब सियासत हुई थी.

5 / 5

काँग्रेस नेताओं ने दलित नेता के अपमान का आरोप लगाया था. अब बीजेपी ने दलित कार्ड खेलते हुए दिनेश आर्य को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है.

चौकस खबर

कुमाऊँ में दलित राजनीति की बयार, BJP का राज्यसभा वाला प्रहार

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →