समाजवादी पार्टी पर बरसे मुख्यमंत्री योगी, जमकर साधा निशाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने फ़ार ब्रांड अंदाज़ में समाजवादी पार्टी पर प्रहार कर रहे हैं.
शनिवार को पहले लॉ यूनिवर्सिटी और फिर शिक्षक स्नातक सम्मेलन में निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि ‘समाजवादी’, शिक्षा के घोषित दुश्मन हैं. पहले प्रदेश में रूल ‘ऑफ माफिया’ था, हमने ‘रूल ऑफ लॉ’ ईमानदारी से लागू किया.
मुख्यमंत्री योगी के इस अंदाज़ की चर्चा प्रदेशभर में हो रही है. योगी बोले पहले यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ था लखनऊ में डॉ.
राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले ‘रूल ऑफ माफिया’ था, हमने ‘रूल ऑफ लॉ’ ईमानदारी से लागू किया.
पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इस युग में धर्म की स्थापना न्याय से होगी.