उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर की आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Jai Prakash · 07 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के एक गांव में आज को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया.

2 / 5

आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था.

3 / 5

आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

4 / 5

लाठी-डंडों से पाया काबू इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.

5 / 5

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया.

चौकस खबर

शाहजहांपुर की आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →