भारतीय शेयर मार्केट हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. सोमवार की शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली.
सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूटा, जबकि निफ्टी 50 भी 23,000 के नीचे जाकर रुका.
दोपहर 2:45 पर सेंसेक्स 1148.32 यानि 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 72,747 रहा और निफ्टी 50 भी 361.30 अंक यानि 1.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी और यह 22779.20 पर पहुंचा.
मार्केट में यह गिरावट ऐसे वक्त में ये है, जब पहले से ही शेयर मार्केट सात हफ्ते की गिरावट दर्ज कर चुका है. बीते सप्ताह सेंसेक्स 73895.74 और निफ्टी 23,140.50 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार क्यों गिर रहा ?
शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक, गिरावट के कारण वैश्विक और घरेलू दोनों हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से आना है. ब्रेंट क्रूड आयल 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है.