दुनिया

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 की मौत

Jai Prakash · 28 Oct 2026
1 / 5

स्पेन के टोलेडो राज्य में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 39 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

2 / 5

हादसे के बाद रेल यातयात रोक दिया गया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. उधर रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. यह हादसा मैड्रिड से सेविले रेल मार्ग पर हुआ है. कैसे हुआ हादसा ?

3 / 5

द आयरिश टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय के मुताबक यह हादसा सुबह तकरीबन 9 बजे हुआ. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक एस्तेर पडिला ने सरकारी टीवी को बताया कि दोनों हाई-स्पीड ट्रेनें एक ही दिशा में जा रहें थीं.

4 / 5

एक ट्रेन उस समय रुकी हुई थी, तभी पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी. जिसके चलते दो डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल दुर्घटना टोलेडो राज्य में मोरा और ओर्गाज कस्बे के बीच हुई.

5 / 5

इसमें सरकारी रेल कंपनी रेनफे और प्राइवेट ऑपरेटर आइरियो की हाई स्पीड ट्रेनें शामिल हैं. रेल यातायात रुका इस हादसे के बाद मैड्रिड से दक्षिणी अंडालुसिया को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है.

चौकस खबर

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 की मौत

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →