दीपावली के दौरान पटाखों पर रोक लगाने और प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. कोर्ट ने पटाखों पर फिलहाल पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से इंकार कर दिया है.
इसके अलावा बेरियम वाले ग्रीन पटाखों को लेकर भी अभी संशय बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लोगों की भावनाओं को प्रभावित कर सकती है.
इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पूरे दिन आतिशबाजी की अनुमति नहीं दी जा सकती. इससे बुजुर्गों और बीमार लोगों को दिक्कत के साथ ही पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है. बेरियम वाले पटाखों पर क्या है मामला?
दरअसल बेरियम का इस्तेमाल कुछ पटाखों में रंग और आतिशबाजी के प्रभाव के लिए किया जाता है. इसके इस्तेमाल से होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई है.
इसी वजह से बेरियम आधारित पटाखों के पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की रिपोर्ट मांगी गई थी.