दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम रुख अपनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दिल्ली में जंतर-मंतर के अलावा किसी दूसरे स्थान पर प्रदर्शन की इजाजत दी जा सकती है या नहीं.
यह मामला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानियों और सार्वजनिक सेवाओं पर पड़ने वाले असर से जुड़ा है.
याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर संसद भवन, सेंट्रल विस्टा और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के नजदीक स्थित है.
ऐसे में बड़े प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा, यातायात और लोगों की आवाजाही से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. जंतर-मंतर के बजाय कहां हो प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सतीश चंद कौशिक की ओर से दाखिल की गई है.
इसमें मांग की गई है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर के विकल्प के तौर पर किसी बड़े और उपयुक्त स्थान को निर्धारित किया जाए.