मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दिल्ली में जंतर-मंतर के अलावा किसी दूसरे स्थान पर प्रदर्शन की इजाजत दी जा सकती है या नहीं.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सुप्रीम कोर्ट

Supreem Court

दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम रुख अपनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दिल्ली में जंतर-मंतर के अलावा किसी दूसरे स्थान पर प्रदर्शन की इजाजत दी जा सकती है या नहीं.

यह मामला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानियों और सार्वजनिक सेवाओं पर पड़ने वाले असर से जुड़ा है. याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर संसद भवन, सेंट्रल विस्टा और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के नजदीक स्थित है. ऐसे में बड़े प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा, यातायात और लोगों की आवाजाही से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

जंतर-मंतर के बजाय कहां हो प्रदर्शन?

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सतीश चंद कौशिक की ओर से दाखिल की गई है. इसमें मांग की गई है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर के विकल्प के तौर पर किसी बड़े और उपयुक्त स्थान को निर्धारित किया जाए.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

याचिका में रामलीला मैदान या किसी अन्य पर्याप्त बड़े और सुरक्षित मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने का सुझाव दिया गया है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि डिजिटल माध्यमों से इकट्ठी होने वाली भीड़ कम समय में बड़ी संख्या में इकट्ठा हो सकती है. ऐसे में प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाना और व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.




सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयभारतीय मूल की नावी पिल्लई को नोबेल, जानें क्यों मिला सम्मान

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।