उत्तराखंड

निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

Jai Prakash · 18 Sep 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बहुचर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार सुबह हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान में मिला.

2 / 5

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुरेन्द्र कोली ने आत्महत्या क्यों की और उसके साथ कौन था उस वक़्त इसको लेकर पता नहीं चल सका है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

3 / 5

हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र कोली पिछले काफी समय से हरिद्वार में रह रहा था और चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन कर रहा था. उसने रोशनाबाद में सुरक्षा गार्ड के तौर पर भी काम किया था.

4 / 5

निठारी कांड में आया था नाम सुरेन्द्र कोली का नाम 2006 में निठारी कांड में पहली बार सामने आया था. पहले उसे आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया गया था. 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था.

5 / 5

फ़िलहाल अचानक सुरेन्द्र कोली ने सुसाइड क्यों की ? इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

चौकस खबर

निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →