मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता

Jai Prakash · 19 Oct 2026
1 / 5

मुंबई में रविवार देर शाम फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. उन्हें कुछ मामूली चोटें आयीं हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और टाइगर को अस्पताल ले जाया गया.

2 / 5

इस घटना से फिल्म जगत में सनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, घटना जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास शाम करीब 7 बजे हुई.

3 / 5

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम के बाद वहां से निकल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

4 / 5

हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. ड्राइवर समेत दो लोग घायल फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को हाथ में गोली लगी.

5 / 5

वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को भी मामूली चोटें आईं, लेकिन उन्हें गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई.

चौकस खबर

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →