भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों के लिए नया नियम बनाया है.
जिसमें अब मोबाइल कम्पनियों को बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान भी देने होंगे, जो सामान्य रिचार्ज से सस्ते होंगे. इससे उन मोबाइल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो सिर्फ कालिंग का ही रिचार्ज कराना चाहते हैं.
जियो-एयरटेल और Vi को बदलने होंगे प्लान ट्राई के नए नियमों के मुताबिक अगर कोई टेलीकॉम कंपनी जो वौइस, एसएमएस और डाटा वाला प्लान उपलब्ध करवाती है उसे अब वौइस् और एसएमएस प्लान भी देना होगा.
यानी अगर किसी कंपनी के पास 28 दिन का पैक है, तो उसी अवधि का बिना डेटा वाला विकल्प भी देना होगा. इसी तरह 30 दिन या उससे कम की दूसरी वैलिडिटी वाले डेटा-बंडल प्लान के लिए भी केवल voice और एसएमएस विकल्प देना होगा.
डेटा हटेगा तो कीमत भी कम करनी होगी नए नियम में कीमत को लेकर भी प्रावधान किया गया है. Voice और SMS-only STV की कीमत डेटा वाले संबंधित प्लान के मुकाबले उचित रूप से कम करनी होगी.