उत्तर प्रदेश

यूपी: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले

Jai Prakash · 03 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके साथ ही शासन स्तर से 23 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इन तबादलों के साथ ही कुछ अधिकारियों के पदों में बदलाव भी किया गया है.

2 / 5

इन तबादलों में खनन विभाग, पंचायती राज, आवास-विकास और चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं. जाने कौन-कहां गया ?

3 / 5

IAS अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लेकर उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पंचायती राज निदेशक अमित सिंह को इस पद से हटाकर हरिप्रताप शाही को नया निदेशक बनाया गया है.

4 / 5

अमित सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ का कार्यभार सौंपा गया है. राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाया गया है.

5 / 5

डॉक्टर चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM की जिम्मेदारी मिली है. ध्रुव खाडिया को जौनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है.

चौकस खबर

यूपी: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →