उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके साथ ही शासन स्तर से 23 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इन तबादलों के साथ ही कुछ अधिकारियों के पदों में बदलाव भी किया गया है.
इन तबादलों में खनन विभाग, पंचायती राज, आवास-विकास और चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं.
जाने कौन-कहां गया ?
IAS अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लेकर उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पंचायती राज निदेशक अमित सिंह को इस पद से हटाकर हरिप्रताप शाही को नया निदेशक बनाया गया है. अमित सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ का कार्यभार सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद
राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाया गया है. डॉक्टर चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM की जिम्मेदारी मिली है.
ध्रुव खाडिया को जौनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है. विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद, प्रयागराज और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है.
उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन की जिम्मेदारी दी गई है. IAS अधिकारी जे रीभा को एमडी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन, सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा और प्रकाश बिंदु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.
इसके अलावा अर्चना गहरवार को AKTU लखनऊ का कुलसचिव और रीना सिंह को KGMU का कुलसचिव नियुक्त किया गया है.
23 PCS अधिकारियों का भी तबादला
शासन ने 23 PCS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं. चंदेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संत कबीर नगर और लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर बनाया गया है.
राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी रामपुर और अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है.
विजय शंकर को कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि विद्यालय, अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है.
शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी लखनऊ और राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी और अनिरुद्ध प्रतीप सिंह को उपनिदेशक यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है.
किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत रखा गया है. संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है.
आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अमित कुमार को उपनिदेशक यूपी कृषि उत्पादन मंडी और मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।