राजनीति

यूपी कांग्रेस में घमासान, अजय राय समर्थकों और ममता चौधरी गुट में मारपीट

Jai Prakash · 12 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदलकर कांग्रेस मजबूती का दावा कर रही थी, उससे पहले ही पार्टी में गुटबाजी सड़क पर आ गयी.

2 / 5

रविवार को नव नियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का पदभार ग्रहण करने पार्टी कार्यालय पहुंची तो वहां पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और दूसरे गुट में बहसबाजी के बाज हाथापाई हो गयी.

3 / 5

यही नहीं एक दूसरे पर जूते और चप्पल भी चले और जमकर ग़ालिब-गलौज हुआ, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

4 / 5

ममता चौधरी और अजय राय समर्थकों में भिडंत जानकारी के मुताबिक, पदभार ग्रहण करते समय अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी और उनके समर्थकों में कहासुनी हो गयी.

5 / 5

जिसके बाद बात मारपीट और गाली-गलौज पर आ गयी. अजय राय नाराज होकर बाहर जाने लगे कुछ लोगों ने एक दूसरे पर जूते भी चलाए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गयी. नाराज अजय राय समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर जाने लगे.

चौकस खबर

यूपी कांग्रेस में घमासान, अजय राय समर्थकों और ममता चौधरी गुट में मारपीट

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →