मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

यूपी कांग्रेस में घमासान, अजय राय समर्थकों और ममता चौधरी गुट में मारपीट

विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदलकर कांग्रेस मजबूती का दावा कर रही थी, उससे पहले ही पार्टी में गुटबाजी सड़क पर आ गयी.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
आपस में भिड़ते में कांग्रेस कार्यकर्ता

Social Media

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदलकर कांग्रेस मजबूती का दावा कर रही थी, उससे पहले ही पार्टी में गुटबाजी सड़क पर आ गयी. रविवार को नव नियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का पदभार ग्रहण करने पार्टी कार्यालय पहुंची तो वहां पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और दूसरे गुट में बहसबाजी के बाज हाथापाई हो गयी.

यही नहीं एक दूसरे पर जूते और चप्पल भी चले और जमकर ग़ालिब-गलौज हुआ, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ममता चौधरी और अजय राय समर्थकों में भिडंत

जानकारी के मुताबिक, पदभार ग्रहण करते समय अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी और उनके समर्थकों में कहासुनी हो गयी. जिसके बाद बात मारपीट और गाली-गलौज पर आ गयी.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

अजय राय नाराज होकर बाहर जाने लगे

कुछ लोगों ने एक दूसरे पर जूते भी चलाए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गयी. नाराज अजय राय समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर जाने लगे. जिस पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, और प्रमोद तिवारी उन्हें मनाकर कार्यालय लाये. इसके बाद पदभार ग्रहण हुआ.

फिलहाल यूपी चुनाव में एक ओर सपा से ज्यादा से ज्यादा सीटें मांगने वाली पार्टी में खुद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. ऐसे में कैसे चुनाव में उतरेंगे उसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

आपस में भिड़ते में कांग्रेस कार्यकर्ता
आपस में भिड़ते में कांग्रेस कार्यकर्ता
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयदिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ममता, केजरीवाल हिरासत में

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।