दिल्ली में CJP समेत कई विपक्षी दलों-संगठनों का आज जंतर-मंतर पर जुटने का आह्वान था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने आज इस सबसे निपटने के लिए बेहद सख्त इंतजाम किए थे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले आंदोलनकारियों को पुलिस ने कई जगह डिटेन कर लिया. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.
इससे पहले सुबह CJP नेता अभिजीत दीपके समेत कई नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाईट के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया था. जबकि शुक्रवार शाम से ही पुलिस अलग-अलग इलाकों में लोगों को डिटेन कर रही है.
जंतर-मंतर बना छावनी
जंतर-मंतर पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है. दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवान भी हजारों की संख्या में तैनात किए गए हैं. जंतर-मंतर के पूरे इलाको को बैरीकेडिंग कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दोपहर तक किसी को जंतर-मंतर पर नहीं पहुंचने दिया गया. पुलिस कई जगह झडप भी झेलनी पड़ी.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।