राजनीति

पंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद UP में भी हलचल, अजय राय की छुट्टी?

Jai Prakash · 01 Oct 2026
1 / 5

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बदलने की चर्चा तेज हो गयी है.

2 / 5

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व यूपी संगठन को लेकर मंथन कर रहा है, इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है.

3 / 5

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अभी किसी नए नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन यहां जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी.

4 / 5

यहां बता दें कि यूपी और पंजाब दोनों राज्यों में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति पर धार दे रही है.

5 / 5

यूपी में नेतृत्व परिवर्तन जल्द होने की चर्चा यूपी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हैं और उनको अब बदलने की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. बुधवार को राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय के बीच मुलाक़ात भी हुई थी.

चौकस खबर

पंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद UP में भी हलचल, अजय राय की छुट्टी?

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →