उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है. कुल 11 सीटों में से बीजेपी को छह और सपा को पांच सीटें मिलीं हैं. इसमें अभी वाराणसी स्नातक सीट पर जीतब की घोषणा होना बाकी है.
सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा 20 हजार की लीड लेकर आगे हैं. इसमें प्रथम वरीयता में भी वे करीब 17 हजार से आगे हैं. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका वाराणसी से ही मिला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के बाद शिक्षक और स्नातक सीट हारने पर बीजेपी की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है.
लखनऊ और आगरा जीते MLC चुनाव ने बीजेपी के लिए टेंशन लखनऊ स्नातक और आगरा की शिक्षक सीट पर मिली हार है. लखनऊ स्नातक सीट पर सपा से कांति सिंह जीतीं हैं उन्होंने बीजेपी के मौजूदा MLC अवनीश कुमार सिंह को हराया.
आगरा में शिक्षक MLC सीट पर डॉ आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की. आकाश अग्रवाल बीजेपी के बागी थे, जिन्हें सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया. इसके बाद आगरा में बीजेपी के अंदर की राजनीति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.