उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों के परिणाम बुधवार शाम को आ गए. जिसमें अब तक घोषित नतीजों में पांच सेटों पर बीजेपी और तीन सीटों पर सपा की जीत की हुई है. जबकि तीन सीटों पर कांटे का मुकाबला जारी है.
11 सीटों पर पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों पर चुनाव हुआ है. इसमें कुल 152 उम्मीदवार मैदान में थे. सपा ने पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में जीत हासिल कर बीजेपी को करारा झटका दिया है. कहां से कौन जीता ?
अब तक सामने आए नतीजों के मुताबिक, सीटवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: मेरठ स्नातक सीट: बीजेपी के दिनेश कुमार गोयल विजयी रहे. मेरठ शिक्षक सीट: बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने जीत दर्ज की.
लखनऊ शिक्षक सीट: बीजेपी के उमेश द्विवेदी विजयी हुए. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की. आगरा स्नातक सीट: बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की रिपोर्ट सामने आई.
वाराणसी शिक्षक सीट: समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव विजयी हुए. आगरा शिक्षक सीट: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की. इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: सपा के डॉ. मान सिंह यादव की जीत की रिपोर्ट सामने आई.