राजनीति

MLC चुनाव में धांधली का आरोप, आकाश बोले- SP जीतती 8 सीटें

Jai Prakash · 30 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव की चर्चा अभी थमी नहीं है. इस चुनाव में कुल 11 सीटों में बीजेपी ने छह और सपा ने पांच सीटें जीतीं थीं.

2 / 5

आगरा शिक्षक MLC सीट पर जीते सपा के डॉ आकाश अग्रवाल ने MLC चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ होता तो समाजवादी पार्टी कम से कम आठ सीटें जीतती.

3 / 5

डॉ आकाश अग्रवाल ने यह बयान आज लखनऊ में सपा कार्यालय में निर्वाचित हुए MLC के स्वागत कार्यक्रम में दिया.

4 / 5

उन्होंने कहा, "ये जो चुनाव थे उसमें प्रशासन का दुरुपयोग किया गया, लोकतंत्र का काला अध्याय लिखा गया, ये न होता तो समाजवादी पार्टी कम से कम 8 सीटें जीतती." इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है.

5 / 5

https://x.com/samajwadiparty/status/2116103723781165153?a=pic0_4X6x1wUhiLp1jU&s=20 MLC चुनाव पर जारी है राजनीति विधानसभा चुनावों से पहले हुए इन चुनावों में सपा ने जिस तरह से सत्तारूढ़ बीजेपी को चुनौती दी है, उसने बीजेपी की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चौकस खबर

MLC चुनाव में धांधली का आरोप, आकाश बोले- SP जीतती 8 सीटें

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →