राजनीति

UP राज्यसभा चुनाव: स्मृति-हरीश द्विवेदी के नाम पर चर्चा

Jai Prakash · 25 Sep 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गयी है. वहीं बीजेपी के अंदर उमीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है.

2 / 5

जिसमें कई बड़े चेहरों समेत मौजूदा सांसदों के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है. प्रदेश में विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी आसानी से आठ सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. जबकि सपा दो सीटें जीत सकती है.

3 / 5

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक इस बार कुछ नए चेहरे राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं. बीजेपी के सात सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल यूपी में बीजेपी के सात राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है.

4 / 5

इसमें अरुण सिंह, गीता शाक्य ,नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. इसके अलावा एक सीट डॉ दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

5 / 5

स्मृति ईरानी के नाम पर चर्चा बीजेपी से इस समय जो नाम से सबसे ज्यादा चर्चा में है उसमे हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बनायीं गयीं स्मृति ईरानी शामिल हैं. उसके अलावा हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है.

चौकस खबर

UP राज्यसभा चुनाव: स्मृति-हरीश द्विवेदी के नाम पर चर्चा

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →